फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की हत्या पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, सड़कों पर उतरे

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
‌‌‌व‌िराेध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंयुवा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नवाज शरीफ का फूंका पुतला
पाक को जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट देने की मांग

 कश्मीर सीमा पर पाक सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या करके उनके शव के साथ बर्बरता किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। संगठन के लोगों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला और पाक के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक अनुज तिवारी के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला और कश्मीर में जवानों पर पत्थरबाजी करने और इसका षडयंत्र रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट देने की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान आचार्य संजय मिश्रा, धीरज कुमार, अभिषेक तिवारी, सुबोध पांडे, शोभित शुक्ला, प्रसून तिवारी, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड होते हुए रैंबो पॉवर हाउस तक जुलूस निकाला। सभी ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने की नापाक हरकत पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सदर चौराहे पर पुतला फूंका। सभी ने प्रधानमंत्री से सेना को खुली छूट दिए जाने की मांग की। इस दौरान शुभम गौड़, प्रज्जवल शेखर, मोहित बाजपेई, अंजनी धवन, अक्षत तिवारी, बलवंत बिडह, दीपक कुमार चंदन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें