फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसंधान किसी भी चिकित्सा संस्थान की आत्मा : प्राचार्य

Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता व अन्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के काउंसिल रूम में प्राचार्य डाॅ. वाणी गुप्ता की अध्यक्षता में रिसर्च प्रपोजल के प्रजेन्टेशन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान किसी भी चिकित्सा संस्थान की आत्मा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राज कुमार कोली व समस्त विभागाध्यक्ष व संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय में गठित रिसर्च सेल ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एमबीबीएस छात्रों व संकाय सदस्यों को रिसर्च प्रोजेक्ट लिखने के लिए प्रेरित करना, काॅलेज मैग्जीन का छमाही प्रकाशन करना, रिसर्च संबंधी सीएमई, कार्यशाला कराना व रिसर्च संबंधी विभिन्न सूचनाओं का प्रसार करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्यों के तैयार किए गए रिसर्च प्रपोजल का प्रजेन्टेशन हुआ।
तीन घंटे चले इस सत्र में प्रस्तुत प्रपोजल पर विस्तृत वैज्ञानिक चर्चा हुई। प्रोजेक्ट की वैज्ञानिक गुणवक्ता, समाज पर प्रभाव, व्यवहारिकता और नवाचार के आधार पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे फिस्ट स्कीम के बारे में बताया कि कैसे इस स्कीम का उपयोग नए शिक्षण संस्थानों के इन्फ्रास्ट्रक्चर के उच्चीकरण के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. राज कुमार कोली ने अनुदान प्राप्त करने वाले संकाय सदस्यों को बधाई दी और शेष प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर करने का प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में डाॅ. विनीत कुमार, डाॅ. नीति सोलंकी, डाॅ. विकास कुमार व डाॅ. मृदुलेश यादव के रिसर्च प्रपोजल को शोध अनुदान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें