एसपी ने सलामी लेने के बाद किया परेड का निरीक्षण
बच्चों ने भी किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल
पुलिस लाइंस ग्राउंड में मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर चल रही परेड का फुल ड्रेस रिसर्हल किया गया। एसपी ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर कुछ खामियां मिलने पर सुधार करने के आदेश दिए। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गणतंत्र दिवस को लेकर कई दिनों से पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का अभ्यास चल रहा है। मंगलवार को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। परेड में नौ टुकड़ियां शामिल हुईं। एसपी मनोज कुमार झा ने सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मामूली खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिसर्हल के दौरान स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों का रिहर्सल किया, जिसमें शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सीओ निष्ठा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।