फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा कारोबारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में बृहस्पतिवार को देवकली रोड पर दुकान में घुसकर छन्नू ने मारी थी जाबिर को गोली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। देवकली रोड स्थित पटाखा कारोबारी जाबिर उर्फ राजू की दुकान में घुसकर गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मगर आरोपी की गिरफ्तारी दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है।
मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी पटाखा कारोबारी जाबिर उर्फ राजू की दुकान देवकली रोड पर स्थित है, जहां बृहस्पतिवार शाम को लेनदेन के विवाद में आरोपी छन्नू उर्फ चन्नू पुत्र मखबूल निवासी हाथीपुर उत्तरी ने 12 बोर तमंचे से फायर कर दिया था। गोली से निकले छर्रों की चपेट में आए जाबिर के साथ ही उसका भांजा तालिब भी घायल हो गए थे। दोनों घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर एएसपी व सीओ सिटी भी अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जाबिर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी छन्नू उर्फ चन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस टीम ने शुक्रवार को भी आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें