फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमरीक सिंह की मौत मामले में चार सगे भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा किसान समिति के डायरेक्टर लौकहा निवासी अमरीक सिंह उर्फ बिट्टू की मौत के मामले में मृतक के बहनोई ईश्वर सिंह ने गांव मिस्त्रीपुरवा के चार सगे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि चारों आरोपी अमरीक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रुपये भी वसूलते थे। तंग आकर अमरीक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बहनोई ईश्वर सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह बिजुआ ग्राम पंचायत के कई बार प्रधान रहे थे। गांव मिस्त्रीपुरवा निवासी नेकराम मौर्य और उनके भाई छड़ीराम मौर्य, रमेश कुमार व वंशराज मौर्य उनके अमरीक सिंह को परेशान करते रहते थे। नेकराम मौर्य पेशे से वकील है।
वह और उसके भाई अमरीक को ब्लैकमेल करते थे। उससे लाखों रुपये भी लिए थे। रास्ते में घेरकर और घर बुलाकर बेइज्जत किया था। नेकराम, अमरीक को फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी भी देता था। पुलिस ने ईश्वर सिंह की तहरीर पर चारों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आज होगा अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार
अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर एक बजे किया जाएगा। आस्ट्रेलिया में रहने वाली उनकी बेटी और कनाडा में रहने वाले बेटे के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। भीरा थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। एफआईआर पंजीकृत हो गई है। टीमें गठित कर लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें