लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड क्रॉस केस मामले में एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में चार गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। क्रॉस केस मामले में लवकुश राणा की जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष से अगले गवाह को पेश करने का आदेश दिया है और मामले की सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख मुकर्रर की है।
एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में पिछली सुनवाई के दौरान तिकुनिया कांड क्रॉस केस मामले के चौथे गवाह लवकुश राणा के बयान पिछली पेशी पर ही पूरे हो चुके हैं। इसके बाद अदालत ने एडीजीसी शिव गोविंद राठौर को अगला गवाह प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया था। एडीजीसी शिव गोविंद राठौर ने बताया कि 31 मई की सुनवाई के दौरान अगर गवाह आते हैं तो उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे।