फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करंट से युवक की मौत के मामले में जेई, सुपरवाइजर समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। बिजली लाइन से सरिया छू जाने से युवक की मौत के मामले में बिजली विभाग के जेई, साइट सुपरवाइजर, ठेकेदार समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना दातागंज के गांव लहडेरी निवासी रामबेटी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि 14 मार्च की शाम चार बजे उसका पुत्र 24 वर्षीय देशराज अखयराजपुर बरैचा में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी करने गया था। अचानक सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन से छू जाने से बेटे की मौत हो गई थी।
घटना के बाद परिजनों ने देशराज के शव का पोस्टमार्टम जिला शाहजहांपुर में कराया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुपरवाइजर, बिजली विभाग के सुखदेव जेई और ठेकेदार सतीश के खिलाफ सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें