फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। रविवार को मोहल्ला बुखारी टोला में हुए आपसी संघर्ष में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मगर, शुक्रवार को उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से मोहल्ले से लेकर घरवालों तक हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मोहल्ले को सील कर दिया है। उधर स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुद्वारे में जांच शिविर लगाया है, लेकिन लोग सैंपल देेने से कतरा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया तब जाकर करीब 80 लोगों ने बच्चों सहित जांच कराई । संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें