फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हादसे में दस माह की बच्ची की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। कार और ई-रिक्शा की टक्कर में घायल आठ सवारियों में शामिल 10 माह की जोया की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली के गांव धौरहरा निवासी मुन्ना खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी शहाना, 10 माह की पुत्री जोया के साथ कैमहरा से ई-रिक्शा में बैठकर लखीमपुर जा रही थी। गोला-लखीमपुर मार्ग पर लालपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत आठ सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

पत्नी शहाना और जोया भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लखनऊ में इलाज के दौरान जोया की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात कर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को घटना वाले दिन ही कब्जे में लिया गया था। चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें