फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस टीम पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक मार्च की रात एलआरपी क्षेत्र में दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गईं महिला महिला सिपाही से हाथापाई के मामले में बुधवार को चौकी प्रभारी एलआरपी ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एलआरपी क्षेत्र के रघुनाथपुरवा में कुछ महीने पहले एक युवक के शव बरामदगी मामले में महिला प्रधान की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद पांच लोगों को जेल भेजा था। बताया जाता है कि घटना से दस दिन पहले ही सभी आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आए थे, और घर के बाहर कैमरे लगवा रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों का एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दबंग लोग पुलिस से ही भिड़ गए थे। भीड़ में मौजूद कुछ महिलाओं ने महिला सिपाही के साथ धक्का मुक्की की, इसमें महिला सिपाही की वर्दी फट गई थी। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने शिवप्रसाद, हरीश कुमार, नीतू, हिमांशी व अजीत का शांतिभंग में चालान किया था। वहीं महिला आरक्षी के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

हालांकि महिला सिपाही की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। जिसके बाद एलआरपी चौकी प्रभारी शिवाजी दुबे ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रघुनाथपुरवा निवासी शिवप्रसाद वर्मा, अजीत उर्फ पुतानी वर्मा, सुभाष वर्मा़, नीतू, सुनीता, हिंमाशी व हरीश वर्मा निवासी कालाआम को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें