फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस उर्वरक बेचने वाले विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते जिला कृ​षि अ​धिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी ने ईसानगर रोड पर फूलपुर गांव में बिना लाइसेंस के बीज, खाद व कीटनाशक का व्यापार कर रहे विक्रेता अंजनी पांडे व उसके सहयोगी श्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसके प्रतिष्ठान को भी सील कर नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम की अनुमति पर कार्रवाई की गई है। जनपद में 19744 मीट्रिक टन यूरिया, 4636 मीट्रिक टन डीएपी, 10549 मीट्रिक टन एनपीके और 15395 मीट्रिक टन एसएसपी का भंडारण किया जा चुका है। एचयूआरएल कंपनी की एक यूरिया रैक आने वाली है। इसलिए किसान निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ही खाद खरीदें, अनावश्यक भंडारण से बचें।
यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। संबंधित थोक विक्रेता व विनिर्माता कंपनी पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसान ऐसे मामलों की सूचना तुरंत सहायक विकास अधिकारी (कृषि) या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7839882212 पर दे सकते हैं। वहीं समितियों से जुड़ी समस्याओं के लिए 7007918909 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि उर्वरक गुणवत्ता के लिए अब तक 188 नमूने लिए जा चुके हैं। 54 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि 14 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 36 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वहीं चार उर्वरक प्रतिष्ठानों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें