फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हैंडपंप रिबोर में फर्जीवाड़ा करने वाली फर्मों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों में एक ही व्यक्ति ने दो नामों से फर्म का पंजीकरण कराकर हैंडपंप रिबोर के नाम पर लाखों रुपये का गबन कर लिया। जांच में न हैंडपंप मिले और न ही वह फर्म, जिसने हैडपंप मरम्मत के लिए सामान की खरीद दिखाई थी। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर सहायक विकास अधिकारी ने सीडीओ के आदेश पर फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

धौरहरा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत अमेठी, घुरघुट्टाबुजुर्ग, मटेहनी, केशवापुर खुर्द, रामलोक, शाहपुर, बबुरी, हरदी, डिहुआकलां, परसा मिर्जापुर, महाराजनगर, देवीपुरवा, हरसिगपुर, जंगलवाली, केशवापुर कलां, बम्हौरी समेत 16 ग्राम पंचायतों में हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जनशिकायत के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में हुए हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के कार्यों की जांच की, तो सनसनीखेज कारनामे सामने आए।
हैंडपंप रिबोर कराने वाली संस्था मेसर्स अली वारिस महाराजनगर और मेसर्स अली भरेहटा अदलीशपुर ने हैडपंप मरम्मत और रिबोर कराने के बाद सरकारी धन को निकाला। जब जांच टीम अमेठी ग्राम पंचायत के गांव तुलसीराम पुरवा पहुंची तो दर्शाए गए स्थल पर हैडपंप लगे ही नहीं मिले। इसके बाद जांच टीम ने अन्य ग्राम पंचायतों में चिह्नित स्थलों की जांच की तो वहां न हैंडपंप मरम्मत हुई और न ही रिबोर।
विज्ञापन

जांच टीम ने जब भुगतान की स्थिति जांची तो पता चला दो फर्मों को भुगतान हुआ है। मरम्मत के सामान के भुगतान के लिए फर्म ने जिस दुकान का बाउचर लगाया था, वह जांच में मिली ही नहीं। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी धौरहरा सतीशचंद्र ने आरोपी दोनों फर्म के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाली दोनों फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें