पसगवां ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुुक्रवार को नामांकन हुए थे, जिसमें भाजपा प्रत्याशी उर्मिला कटियार समेत तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही एक बीडीसी की पत्नी की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ पसगवां थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी के अज्ञात 250 समर्थकों पर हुई कार्रवाई से सियासत में उबाल आना तय माना जा रहा है। पसगवां थाने के एसआई जयकरन भदौरिया की ओर से धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। एसओ अनिल शाही ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में धारा 144 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।