- ध्वजारोहण हुआ, बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैलियां
- बच्चों ने पेश किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले भर में परंपरागत रूप से मनाई गई। बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम आकाशदीप और पुलिस लाइंस में एसपी अखिलेश चौरसिया ने ध्वजारोहण करने के बाद गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया।
जिला पंचायत में अध्यक्ष बंशीधर राज, नगर पालिका में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विकास भवन में सीडीओ अमित बंसल ने ध्वजारोहण किया। सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों ने और स्कूल कालेजों में प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।
भगवानदीन आर्यकन्या स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में श्रमदान और स्वच्छता संकल्प के साथ जयंती मनाई। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने विचार रखे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कालेज में जयंती पर छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। हमदर्द चौराहे पर छात्राओं ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव की मौजूदगी में ‘बेटे भाग्य से बेटियां सौभाग्य’ से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव ने चित्रों का अनावरण और माल्यार्पण किया।
सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रधानाचार्या डॉ. शिप्रा बाजपेयी ने किया। डॉ. राकेश माथुर ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया। बालिकाओं ने रामधुन पेश की। सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर/शिशु वाटिका में प्रबंधक और प्रधानाचार्य से संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। गांधी बालोद्यान जूनियर हाईस्कूल में डीएम आकाशदीप ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
रॉयल प्रूडेंस डिग्री कालेज में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह और डॉ. कामिनी सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को गांधी जी के आदर्शों पर चलने को कहा। महंत हरी सिंह निर्मल स्कूल में महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। इस्लामिया इंटर कालेज में प्रबंधक मशकूर हुसैन ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य नियाज खां ने गांधी शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अजमानी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सीपी मिश्रा, जितेन्द्र प्रताप सिंह और उप-प्रधानाचार्य नमिता महेंद्रा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सीपी मिश्रा ने विचार रखे। अजय शांती डिग्री कालेज में वाद विवाद और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों को प्रबंधक अजय पाल सिंह ने पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम शादाब असलम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बापू एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने ध्वज फहराया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर की सड़कों पर सफाई की। बलदेव वैदिक इंटर कालेज में एसडीएम शादाब असलम ने ध्वज फहराया। दून इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन जगत चौधरी ने ध्वजारोहण किया। बालिका आश्रम पद्घति थारू छात्रावास में संचालिका गीता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। पलिया मांटेसरी स्कूल में प्रबंधक रमेश चंद्र गर्ग, अध्यक्ष अनूप गुप्ता, प्रधानाचार्या रत्ना बाजपेई ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
मोहम्मदी। कस्बे के दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बरवर चौराहे से बापू वाटिका तक शांति मार्च निकाला। प्रबंधक डॉ. गुरमेजर सिंह ने माल्यार्पण किया। आक्सफोर्ड स्कूल में दोनों महापुरुषों को नमन किया। यूडी चिल्ड्रेन स्कूल में अध्यक्ष अनिल कुुमार गुप्ता, प्राचार्य पुष्पा गुप्ता, सचिव सनी गुप्ता, न्यूएनटीआई स्कूल के प्रबंधक शाहनबाज हुसैन, टीपीआरएस स्कूल में प्रबंधक आनन्द गुप्ता ने, पीडी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, जेपी इंटर कालेज में प्रबंधक अवनीश गुप्ता, श्रीकृष्णा महाविद्यालय कालेज में प्रबंधक केके दीक्षित, स्वामी रामाश्रम में सरनाम सिंह ने झंडा फहराया।
मितौली। तहसील परिसर में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। केदार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज मितौली में लीडर्स डे मनाया गया। प्रबंधक बलबीर सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में भी प्रबंधक बलवीर सिंह, नवोदय विद्यालय सत्यम स्कूल और आदर्श स्कूल के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।
मितौली। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय रौतापुर में गांधी जयंती के मौके पर पौधरोपण हुआ। प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद ने अशोक के 21 पौधे लगाए। इस मौके पर प्राची वर्मा, सुमन कुमारी छोटेलाल, सुरेंद्र वर्मा, संतोष कुमार, सरनाम वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
बांकेगंज। सरकारी कार्यालयों, बैंकों, परिषदीय और निजी स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। कर्मचारियों, शिक्षकों, और बच्चों ने गांधी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ज्ञान देवी, नवेद खां, बीईओ विनोद गौतमए शाखा प्रबंधक बीएन शर्मा, शिक्षक, डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, राजीव कुमार, भारती निषाद, शशि गौतम, नन्हीं देवी, पुष्पा देवी सहित बच्चे और कर्मचारी मौजूद रहे।
धौरहरा। गांधी शास्त्री जयंती पर ऐलीट एकेडमी में बच्चों ने मनमोहक झांकी पेश की। एमडी रिंपी सेठी और प्रबंधक अफजल हुसैन ने बच्चों को पुरस्कृत किया। धौरहरा बीआरसी नगर पंचायत कार्यालय तहसील में ध्वजारोहण हुआ। एसडीएम आलोक वर्मा, तहसीलदार नीरज पटेल मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। पीके कॉन्वेंट में प्रबंधक राकेश चंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना विकास समिति में सचिव विनोद यादव, पसगवां में ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ नजमा सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। आरएनवी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक अनुराग शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
बरवर। गांधी व शास्त्री जयंती के मौके पर पीएचसी कार्यलय में डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, कालिका प्रसाद इंटर कालेज में प्रबंधक अधर गुप्ता, आदर्श इंटर कालेज के कुलदीप द्विवेदी, विनोद कुमार चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक नितिन द्विवेदी, नगर पंचायत में चेयरमैन संजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
मैलानी। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अनीता यादव ने ध्वजारोहण के बाद गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। इसके बाद चेयरमैन ने सदस्यों और नगर पंचायत कर्मियों ने विभिन्न मोहल्लों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया।
बेलरायां। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अभियान चलाकर साफ-सफाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य विनीत तिवारी और रमाकांत अवस्थी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र देव त्रिपाठी, धर्मपाल, श्रवण गुप्ता सहित सभी आचार्य मौजूद रहे। गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज समेत कई स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद में नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कोतवाली में सीओ अनुराग दर्शन, जेके कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक टीएन पुरवार, सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में अध्यक्ष रमेशचंद्र दीक्षित, नवोदय इंटर कालेज में प्रबंधक हरद्वारीलाल वर्मा, मां शारदे विद्या मंदिर में प्रबंधक माधुरी देवी, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक संजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। वही विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य कल्याण समिति के विजय शुक्ल रिंकू, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, संजय तिवारी, शत्रोहन मिश्र, सतीश सोनवान ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संजीव दीक्षित, लवलेश दीक्षित, डॉ अनुज प्रताप सिंह, निखिल रस्तोगी, स्वपनिल शुक्ल, देवेश यादव, शुभम राठी, यश सक्सेना, अंशू अग्निहोत्री, धर्मेंद्र राजपूत ने लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुशवाहा मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान के अनंतराम कुशवाहा, रामाधीन मौर्य, बड़ेलाल मौर्य, रामकुमार मौर्य, वीरपाल सिंह कुशवाहा, जनार्दन मौर्य, जगवीर सिंह, कुशवाहा, जसकरनलाल मौर्य, पवन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
बजाज पब्लिक स्कूल में अवनि कुमार पांडे, भारत भूषण कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रहलाद पटेल, पारस प्रसाद मिश्र, प्रेम कुमार वर्मा, अजय कुमार शुक्ल, रामध्यान पटेल, सूरज पटेल, पंकज वर्मा, फकीर मोहम्मद, इसरार अली, सुमित, चंदन, नवी मोहम्मद आदि ने, ग्लोबल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। मदरसा ईशाअतुल इस्लाम में सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाल अशोक कुमार पांडे, श्रीकांत तिवारी, अनीस अहमद ने पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ को सम्मानित किया। अहमदनगर में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।
ममरी। कसबे में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी, अर्द्धसरकारी और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कुकरा। क्षेत्र के विद्यालय, कार्यालयों में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अस्मत आरा, फरहत फातिमा, एकता शर्मा, अकदीप कौर, शिवानी सिंह, रीमा देवी, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद इस्लाम, रमेशचंद यादव, मोहम्मद रफी, मासूम अली, अशोक कुमार, माधुरी यादव, आशा, अंशू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं हुआ समारोह
कुकरा। आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जयंती समारोह नहीं मनाया गया, जहां सन्नाटा पसरा रहा।