फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सवः पाप विनाशिनी है श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
0 T
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सुहेला के श्री हनुमान मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव में कलश यात्रा निकालकर ध्वज पूजन किया गया। आचार्य केशरीनंदन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन किया। 10 अक्तूबर से शुरू हुए नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन आचार्य केशरीनंदन ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सुनाया कि ज्ञान वैराग्य को कथा के प्रभाव से यौवनता प्राप्त हुई और धुंधकारी जैसे महान प्रेत आत्मा को भी सद्गति मिली। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जन्म जन्मांतर के पाप विनाशिनी कथा है।
विज्ञापन

इससे पहले नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। ग्रामीणों के कथा में भाग लेने पर उनकी प्रशंसा की। इससे पहले सुबह कथा व्यास केसरी नंदन के निर्देशन में कलश यात्रा निकाली गई। भ्रमण करती हुए यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। जहां, ध्वज पूजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, प्रधान जयप्रकाश अवस्थी, श्रीचंद्र शुक्ल, अखिलेश कुमार अग्निहोत्री, बृजेश कुमार अवस्थी, सरोज मिश्र, राममोहन मिश्र, आनू कुमार, श्रीकांत अग्निहोत्री, जया अग्निहोत्री, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद

सुहेला की भागवत कथा में भजन सुनातीं मुख्य अतिथि। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें