गोला गोकर्णनाथ। अमावस्या पर पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त में गोकर्णतीर्थ में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का पूजन और भगवान सत्यनाराण की कथा सुन दान पुण्य किया।
अमावस्या पर शिव पूजन का विशेष महत्व होने पर पौराणिक शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव मंदिर जाकर उनका बेलपत्र, धूप, दीप, गंगाजल, धतूरा, शमीपत्र आदि से पूजन किया। मेला मैदान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बनी रही। संवाद