फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देखते ही देखते चार घंटे में शारदा में समा गया देवी मंदिर

विज्ञापन
शारदा नदी में समाने से पहले सुबह साढ़े आठ बजे ऐसा था देवी मंदिर।
विज्ञापन
बिजुआ। शारदा नदी में भले ही जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ रहा है, लेकिन नदी के भूमि कटान करने के रौद्ररुप को देख ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। सोमवार को चार घंटे में बेलहा सिकटिहा गांव के पास देवी मंदिर नदी में समा गया। इसे देखकर ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी बेलहा सिकटिहा गांव से मात्र दस मीटर दूर ही रह गई है। शारदा नदी ने पिछले साल की तरह भूमि कटान शुरू कर दिया है, अगर यही हाल रहा तो सोमवार रात तक नदी गांव का कटान शुरू कर देगी। ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गईं हैं। नेपाली राम ने बताया कि गांव के पूरब में रहने वाले ग्रामीण अपना सामान निकालने लगे हैं। पता नहीं कि नदी किस समय गांव का कटान शुरू कर दे।
पिछले साल भी बेलहा सिकटिहा में नदी ने लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि का कटान किया था। इस बार लगता है कि गांव ही नहीं बचेगा। अक्सर कटान सितंबर और अक्टूबर में होता था, लेकिन इस बार जुलाई में ही कटान शुरू हो गया है। सितंबर और अक्टूबर में क्या हाल होगा, यह सोचकर ग्रामीणों में दहशत और फैल रही है। कटान स्थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। कटान पीड़ित अधिकारियों के पहुंचने की बाट जोह रहे हैं। एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल अभी बझेड़ा में बाढ़ राहत किटें बंटवा रहे हैं। उनको मौके पर जाने के लिए कह दिया है। वे स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे ओर आवश्यक उपाय कराएंगे।

शारदा नदी में समाने से पहले सुबह साढ़े आठ बजे ऐसा था देवी मंदिर।

शारदा नदी में समाने से पहले सुबह साढ़े आठ बजे ऐसा था देवी मंदिर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें