तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद में सोमवार सुबह करीब डेढ़ घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन अपराह्न 11 बजे के बाद धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। ऐसे में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। हालांकि, रविवार की अपेक्षा सोमवार को एक डिग्री तापमान गिरा है।
पिछले 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह का मौसम कुछ बदला सा नजर आया। सुबह करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने कुछ देर के लिए गर्मी से राहत दी, लेकिन 11 बजे के बाद तेज धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी। आपदा विभाग लखीमपुर ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि बारिश 24 एमएम हुई है।