फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 368 लाभार्थियों को 30-30 हजार की सहायता राशि बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट हो जाता है। इन परिवारों के लिए सरकार की ओर से पारिवारिक लाभ योजना संचालित है। इस योजना के तहत उनके आश्रितों को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के जनपद के 368 लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में 30-30 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। आश्रितों के बैंक खातों में धनराशि पहुंचने पर परिजनों को थोड़ी राहत मिली है। विभाग की ओर से इससे पहले भी 539 परिवारों को यह धनराशि दी जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि सभी लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

4119 बुजुर्गों की पेंशन स्वीकृत
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि जनपद के 4119 नए बुजुर्गों की पेंशन स्वीकृत हो गई। स्टेट एनआईसी के पोर्टल पर इनका डाटा अपलोड किया जा रहा है। वेरीफिकेशन कि बाद खातों में पेंशन की राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी। अक्टूबर दूसरी किस्त खाते में पहुंचेगी। जिले के 61339 बुजुर्गों को इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें