फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अंकों के लिए पूर्वाभ्यास जरूरी

Fri, 13 Feb 2015 07:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में अब चार दिन ही शेष बचे हैं तो विद्यार्थियों में भी अच्छे अंक लाने का तनाव है। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की प्लानिंग करके अच्छे अंक ला सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा का पूर्वाभ्यास कर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हैं। विद्यार्थियों के पास अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। इस अवधि में उन्हें कोर्स का रिवीजन भी करना है। विशेषज्ञों की राय है कि परीक्षार्थी इस अवधि में परीक्षा का पूर्वाभ्यास करके अच्छे अंक ला सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिनाें में टाइम टेबिल के अनुसार कोर्स रिवीजन करने के साथ घर पर ही परीक्षा का पूर्वाभ्यास करें। इसके लिए मॉडल पेपर की सहायता से विद्यार्थी पूरा एक प्रश्न पत्र सेट कर लें फिर तय समय में पूरा प्रश्नपत्र ईमानदारी के साथ हल करें। इससे तीन घंटे में प्रश्नपत्र हल करने का उन्हें आइडिया हो जाएगा। यदि तीन घंटें में कुछ प्रश्न हल करने से रह जाते हैं तो वे चार दिनों में लगातार इसकी प्रेक्टिस करके अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं। यदि तय समय में वे पूरा प्रश्नपत्र हल कर लेते हैं तो राइटिंग सुधारने पर ध्यान दें। परीक्षा का पूर्वाभ्यास करके विद्यार्थी बिना किसी चिंता या तनाव के परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।
शंकुतला देवी विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान जो प्रश्न पूछा गया है उसका सटीक उत्तर दें। अधिकांश विद्यार्थी उत्तर को उलझा देते हैं, इससे उन्हें सही लिखने के बाद भी अच्छे अंक नहीं मिलते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा का डर मन से निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें