फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज में कार न मिलने पर शादी करने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। शादी शुक्रवार को होनी थी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को शादी होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद युवक घर आने-जाने लगा था। युवक आठ अप्रैल को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे युवती के घर आया और कार की मांग की।
असमर्थता जताने पर गुस्से में घर से चला गया। नौ अप्रैल को सुबह फिर घर आया और शादी करने से इन्कार कर दिया। युवक के पिता विनोद कुमार और मां उषा देवी से बीत की तो उन्होंने भी कार मिलने पर ही शादी करने की शर्त रख दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें