फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 500 रुपये के लिए पति ने की थी रीमा की हत्या

Fri, 19 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया(लखीमपुरखीरी)। ग्राम पंचायत सुथना बरसोला में बीते सोमवार को हुई रीमा (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति का चालान भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

विवाद राशन के लिए दिए गए पांच सौ रुपये आरोपी के शराब में खर्च कर देने पर शुरू हुआ। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आक्रोशित पति ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गांव के बाहर बंद पड़े भट्ठे के पास से पकड़ा और चालान भेज दिया है। ग्राम सुथना बरसोला निवासी प्रकाश पुत्र सूरज लाल तथा उनकी पत्नी रीमा तीन बच्चों के साथ रहकर जीवनयापन करते थे। दोनों भूमिहीन होने के चलते मजदूरी करके अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश और रीमा के बीच सोमवार रात राशन को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी रीमा मजदूरी करके 500 लाई थी। घर में राशन नहीं था।
रीमा ने 500 रुपये पति प्रकाश को देकर राशन लाने के लिए दिए। इस पर प्रकाश ने उन रुपयों की शराब पी डाली। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। गुस्साए प्रकाश ने पत्नी को पीटा। इसके बाद भी रीमा शांत नहीं हुई तो दुपट्टे से रीमा का गला घोंट दिया। इससे रीमा की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें