फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेड टीम ने 18 रन से जीता ट्रायल मैच

विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी- स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल मैच रेड और ब्लू टीम के बीच खेला गया। इसमें रेड टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू टीम से 18 रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय चयन ट्रायल में अंडर-16 ब्लू टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रेड टीम ने 27.2 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाए। अतीक अहमद ने 29 और अर्पित जैसवाल ने 25 रन का योगदान दिया। ब्लू टीम के गेंदबाज अभिनव, मयंक और धर्मवीर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ब्लू टीम के खिलाड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सके। पूरी टीम 18.2 ओवर में 127 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। ब्लू टीम की ओर से अमन वर्मा ने सर्वाधिक 46 और रुमान बेग ने 20 रन बनाए। रेड टीम के गेंदबाज शैलेंद्र कुमार सिंह ने तीन विकेट लिए। अंपायरिंग नीरज शुक्ला व विशाल वर्मा ने की। रविशंकर तिवारी स्कोरर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें