फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 177 रिक्त पदों पर होंगी बीसी सखियों की भर्ती, मांगे आवेदन

Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में रिक्त 177 बीसी सखियों का चयन होगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसकी अंतिम तारीख 11 दिसंबर है।
विज्ञापन

चयनित सखियों को छह महीनों तक चार हजार रुपये का मानदेय और बाद में सिर्फ कमीशन दिए जाने का प्रावधान है। जनपद में 1041 बीसी सखी हैं। अब 177 और का चयन होना है। आवेदन का प्रारूप संबंधित विकास खंडों से लिया जा सकता है। आवेदक स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला होनी चाहिए और उस पर किसी प्रकार का ऋण नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता इंटर होनी चाहिए।
आवेदक की उम्र 18 से 40 के बीच होनी अनिवार्य है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि बांकेगंज ब्लाॅक में 10, बेहजम में 11, बिजुआ में 7, धौरहरा में छह, ईसानगर में 11, कुंभी गोला में 13, लखीमपुर 12, मितौली 11, नकहा चार, निघासन 11, पलिया 17, पसगवां 25, फूलबेहड 9, रमियाबेहड़ ब्लाॅक में छह पद रिक्त है। इनका चयन जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें