फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मान्यता कक्षा पांच तक की ... कक्षा 12 तक की शिक्षा दे रहे थे स्कूल

Wed, 03 Sep 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के नौगवां ​स्थित स्कूल की जांच करने पहुंचे बीईओ। स्रोत : ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
पलियाकलां। बीएसए के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त व अमान्य रूप से संचालित हो रहे स्कूलों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बीईओ रमन सिंह के नेतृत्व में नौगवां कस्बे के नौ स्कूलों में छापा मारा गया और यहां के प्रपत्र चेक किए गए।
विज्ञापन

दो स्कूल तो ऐसे मिले, जिनकी मान्यता कक्षा पांच की थी और शिक्षा कक्षा 12 तक की ग्रहण करा रहे थे। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कक्षा छह से 12 तक के बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ रमन सिंह ने बताया कि बुधवार को मझगईं के नौगवां कस्बा के नौगवां मांटेसरी स्कूल, नवयुग मांटेसरी स्कूल, पब्लिक मांटेसरी स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन, महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, डाॅ भीमराव आंबेडकर स्कूल, जनता मांटेसरी स्कूल, सतगुरु एकेडमी की जांच की गई, जिसमें सभी स्कूल गैर मान्यता प्राप्त अमान्य रूप से संचालित होते पाए गए। सभी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी दी गई है।
यहां नौगवां मांटेसरी स्कूल व आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल की कक्षा पांच तक मान्यता थी, लेकिन अमान्य रूप से यहां कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। उनके प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि वह कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को पास के सरकारी स्कूल से संबद्ध कराएं। अन्य स्कूलों को दोबारा संचालित करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें