फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि पीड़ितों के लिए मिले 94 हजार रुपये

Mon, 23 Mar 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए शासन से जिले को 94 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है, जिसका शीघ्र वितरण कराने की कवायद तेज हो गई है। इस धनराशि को निघासन क्षेत्र के गांव बेलापरसुआ के किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च के पहले पखवाड़े में दो बार हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजस्व ग्रामों का सर्वे कराया गया था, जिसमें निघासन क्षेत्र के गांव बेला परसुआ में फसलों को 50 फीसदी से अधिक नुकसान पाया गया। जिला प्रशासन ने 57 किसानों को मुआवजा के तौर पर 94,489 रुपये वितरण के लिए सरकार से धनराशि की डिमांड की थी। इस क्रम में 22 मार्र्च को शासन ने धनराशि आवंटित कर दी है, जिसमें 94 हजार रुपये का आवंटन हुआ हैै। प्रदेश के 30 जिलों में धनराशि आवंटित की गई जिसमें सबसे कम खीरी के हिस्से में आई। इसमें भी करीब पांच सौ रुपये की कटौती कर दी गई। एडीएम हरिकेश चौैरसिया ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो गई है, जिसका शीघ्र ही वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें