लखीमपुर खीरी। दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को राशन बांटा जाना है, जिसका वितरण आज से शुरू हो जाएगा, जो 25 अक्टूबर तक कराया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि समय से वितरण करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कोर्डधारक को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल दिया जाना है। वहीं पात्र गृहस्थी पर प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल दिया जाना है। राशन वितरण 25 अक्टूबर तक कराया जाना है। डीएसओ ने बताया कि सुबह आठ से दोपहर 12 व दोपहर दो से शाम छह बजे तक राशन का वितरण होगा। प्रत्येक सप्ताह बुधवार व बृहस्पतिवार को वितरण का विशेष दिन होगा। संवाद