फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-पॉस मशीन में राशन की एंट्री, ग्रामीण हाथ खाली

Mon, 14 Sep 2026 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। जमुनिया शाहबाज गांव में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न देकर ई-पॉस मशीन में वितरण दर्ज करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने पहुंचने पर कोटेदार अक्सर राशन खत्म होने की बात कहकर लौटा देता है। वहीं, अंगूठा लगवाते ही मशीन में राशन की मात्रा दर्ज हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, अंगूठा लगवाने के बाद ई-पॉस मशीन में तत्काल राशन की मात्रा फीड हो जाती है। आरोप है कि इसके बाद कोटेदार अपनी बोरी से मशीन में राशन की तौल भरकर प्रक्रिया पूरी कर देता है, लेकिन वास्तविक राशन कार्डधारक को नहीं दिया जाता। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इससे पात्र परिवार बाजार से महंगे दामों पर अनाज खरीदने को मजबूर हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से राकेश, कुलदीप, रामसिंह,सुभासचंद्र,ख़ुशी राम राकेश दुबे रूपराम, रामश्री, लौंगश्री,रामदेवी, सुनीता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कोटेदार विजय पाल ने बताया कि राशन दिया जा रहा है। कभी-कभी गेहूं या चावल का उठान नहीं हो पाता, जिससे वितरण में देरी होती है। एक-दो महीने से तबियत ठीक नहीं थी। इस कारण भी राशन देर से वितरित हो पाया। पूर्ति इंस्पेक्टर गिरीश वर्मा ने बताया कि नियमतः अंगूठा लगवाने के बाद उपभोक्ता को तुरंत राशन देना चाहिए। अगर कोटेदार मनमानी कर रहा है तो कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसका खामियाजा उसको भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें