फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी की कटान तेज, तीन घरों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
रूरासुल्तानपुर में कटान करती शारदा नदी।स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। विकासखंड बिजुआ के रूरा सुल्तानपुर गांव में शारदा नदी की कटान लगातार तेज हो रही है। सोमवार रात कटान की रफ्तार बढ़ने से नदी की धारा तीन घरों की चौखट तक पहुंच गई। प्रभावित परिवारों ने अपने मकान नदी में समाने के डर से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार, रातभर नदी किनारे कटान जारी रही। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग गांव को डूब क्षेत्र बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुका है। नदी के मुहाने पर खड़े परिवार खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो कई परिवार बेघर हो सकते हैं। तहसीलदार गोला अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के मकान या जमीन कटान की भेंट चढ़ रही हैं, उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें