फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के पुलिस ने नहीं रिकार्ड किए बयान 

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीसेर दिन भी आरोपी के कपड़े पुलिस ने कब्जे में नहीं लिए
दस साल की दलित बच्ची के साथ रेप का मामला 


रेप पीड़िता 10 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में सिंगाही पुलिस ने एसपी की नाराजगी के बाद भले ही 14 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की हो, लेकिन पुलिस की लापरवाही अभी भी कम नहीं हुई है। पुलिस ने तीसरे दिन भी रेप पीड़िता के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग नहीं कराई है। 
विज्ञापन

बतादें कि 11 मई को चचेरे भाई के साथ सिंगाही थाना क्षेत्र की एक 10 वर्षीय बच्ची बाग में आम बीनने गई थी। शाम करीब पांच बजे बाग की रखवाली कर रहे सिंगाही के मोहल्ला झाला निवासी मनोज यादव ने बच्ची को कोठरी में बुलाकर दुराचार किया था। पहले दिन से पुलिस घटना के तीन घंटे बाद आरोपी को हिरासत में तो ले लिया था, लेकिन कार्रवाई की बजाय मामले में लीपापोती करने में जुट गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भी नहीं भेजा था, जबकि बच्ची की हालत खराब थी। अगले दिन सुबह ही थाने के बाहर मंदिर में मामले में समझौता पंचायत शुरू हो गई थी। एसपी की फटकार पर एसओ ने 14 घंटे बाद रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन उसका ढर्रा नहीं बदला। रेप पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के कपड़े तो ले लिए, लेकिन उसके बयानों की वीडियो रिकार्डिंग कराई।  
विज्ञापन


आरोपी का चालान कर दिया गया है, बयानों की वीडियो रिकार्डिंग सहित जो भी कार्रवाई है, वह नियमानुसार कराई जाएगी।  
डॉ. एस चन्नपा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें