फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टॉफी देने के बहाने बालक से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना चार अप्रैल की है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका आठ वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। शिवम उर्फ अन्ने उसके बेटे को टॉफी दिलाने के बहाने गांव के बाहर एक खेत में ले गया। आरोपी ने बेटे का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। बेटे के चीखने पर वह उसे खेत पर छोड़ कर भाग निकला।
पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें