निघासन। पहले घर में घुसकर एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी परिवार वालों के साथ जब उसके घर शिकायत करने गई तो आरोपी और उसके भाइयों ने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने 13 जून को गए थे। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री दो अन्य बच्चे घर थे। दोनों बच्चे पड़ोस में खेलने के लिए चले गए थे। आरोप है कि शाम करीब छह बजे गांव का ही एक युवक आया। घर में अकेला पाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जबरन उठा ले जाने की धमकी देते हुए चला गया। शाम को जब किशोरी के मां-बाप घर पर आए तो उसे सुस्त देखकर उससे पूछताछ की। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। तीन दिनों तक जब उसने खाना आदि नहीं खाया। तब उसकी मां ने उससे दबाव बनाकर पूछा। किशोरी ने मामले की पूरी जानकारी दी। किशोरी के माता-पिता शिकायत लेकर युवक के घर गए। आरोप है कि वहां पर मौजूद परिवार के लोगों ने गालीगलौज कर भगा दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मामला तीन दिन पुराना है। इसलिए संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।