लखीमपुर। फत्तेपुर क्षेत्र के गांव शिवपुरी में चल रहे भुइहारे बाबा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भावदा ग्रंट-रामपुर और मदनपुर-मझिया के बीच मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
पहले मैच में भावदा ग्रंट ने टॉस जीतकर 116 रन बनाए। जवाब में रामपुर ने दो विकेट खोकर 10 ओवर में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। टिंकू शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में मदनपुर ने 10 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में मझिया ने छह गेंद शेष रहते 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मौके पर मुनेश राठौर, संतोष राठौर, एडवोकेट संजयकांत मिश्र, सोल्जर राज मौजूद रहे। संवाद