फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामनगर-पाटलिपुत्र पूजा विशेष ट्रेन अब चार फेरे लगाएगी

Thu, 12 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर पूजा विशेष साप्ताहिक ट्रेन का एक फेरा बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई गई थी। अब चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार सिंह के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र का चौथा फेरा 28 नवंबर शनिवार को रामनगर से और ट्रेन नंबर 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर का चौथा फेरा 29 नवंबर रविवार को पाटलिपुत्र से रवाना होगा। दोनों ट्रेनों की रेक संरचना, ठहराव और समय पूर्ववत रहेंगे।
ट्रेन नंबर 05080 शनिवार (14 नवंबर) को रामनगर से सुबह 05:50 बजे रवाना होगी। काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए मैलानी 14:00 बजे पहुंचेगी। यहां से 14:10 बजे रवाना होकर गोला गोकर्णनाथ 14:32 बजे, लखीमपुर 15:02 बजे और सीतापुर जंक्शन 16:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, गोरखपुर कैंट, कप्तानगंज जंक्शन, पडरौना, तमकुही रोड, थावे जंक्शन, गोपालगंज, दिघवा, दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, खैरह, छपरा ग्रामीण, दिघवारा और दीघा ब्रिज हाल्ट होते हुए रविवार सुबह 07:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें