फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रामनगर घाट का पैंटून पुल शुरू, दूरी घटी

Sun, 14 Dec 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शारदानदी में रामनगर घाट पर बना पैंटून पुल चालू। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। शारदा नदी के रामनगर घाट पर बना अस्थायी पैंटून (पीपा पुल) लगभग एक महीने विलंब से शुरू कर दिया गया है। इससे शारदा नदी के दोनों तरफ बसे गांव के लोगों के लिए आवागमन आसान होने के साथ दूरी भी घट गई है।
विज्ञापन

शारदा नदी के किनारे तहसील गोला गोकर्णनाथ, पलिया, निघासन तथा सदर के लगभग सौ गांव बसते हैं। इन गांवों के लोगों का नदी के पार आना-जाना लगा रहता है। पीडब्ल्यूडी के जेई रामचंद्र वर्मा ने बताया कि नदी बरसात में लगभग तीन से चार किलोमीटर की चौड़ाई में बहने लगती है। नवंबर में जहां पर पानी होता है, वहां पर पैंटून पीपे लगाए जाते हैं। इस साल दो जगहों पर पीपे लगाए गए हैं। नदी की धारा बदलने के कारण पुल निर्माण में देरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें