मैलानी में कलाकारों को सम्मानित करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी। स्रोत : नगर पंचायत
मैलानी। नगर पंचायत की ओर से आयोजित 11 दिनों तक चले रामलीला मेले का समापन सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र नाटक के मंचन के साथ किया गया।
अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बालाजी धाम खुटार के महंत नंदन महाराज और सहायक मंडल अभियंता रेलवे योगेंद्र रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने मेले में आए दुकानदारों, झूला संचालकों, कलाकारों, साउंड, कलाकारों और कमेटी सदस्यों का सम्मान किया।
मेले के सफल आयोजन में द्वारका प्रसाद गोयल, राजेश गोयल, हनुमान बंसल, करणवीर वालिया, खूबचंद, विजय गुप्ता, भवानी शंकर माहेश्वरी, मुरारी लाल शर्मा, बाबूराम आदि का विशेष योगदान रहा।