फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल: मेला मैदान पर नहीं अब फेसबुक पर लाइव देखें श्रीरामलीला मंचन

विज्ञापन
ramleela watch on facebook live
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के ऐतिहासिक रामलीला मेले का मंचन इस बार मेला मैदान में न होकर मथुरा भवन में होगा। आयोजन समिति ने यह निर्णय कोरोना संक्रमण काल में रामलीला मेला को लेकर जारी गाइडलाइन के आधार पर लिया है। हालांकि गाइड लाइन में 200 लोगों के शामिल होने का जिक्र है। जबकि मेला मैदान पर मंचन कर शासन के निर्देशों का पालन हो पाना असंभव है। इसलिए आयोजन समिति ने इसका मंचन फेसबुक लाइव दिखाने का निर्णय लिया है, जिससे नगर एवं जिले के लोग ऐतिहासिक रामलीला देख सकें।
विज्ञापन

इस बार श्रीरामलीला मेले का 156 वां आयोजन है। मगर, इस बार न तो ध्वजारोहण जुलूस निकलेगा और न ही राम बरात। मेले के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। इस बार मेला मंचन सार्वजनिक रूप से न होकर सिर्फ मथुरा भवन परिसर तक ही सीमित होगा। कोरोना को लेकर शासन ने जो गाइड लाइन जारी है उसको लेकर मेला आयोजक असमंजस हैं। समिति के लोग बताते हैं कि सरकार के निर्देश तो ठीक है, लेकिन मेले में भीड़ सीमित रख पाना मुमकिन नहीं। इसलिए मेला मैदान पर मेला न कराकर मथुरा भवन प्रांगण पर होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मेला आयोजक विपुल सेठ बताते हैं कि मेला मैदान पर मेला कराकर दिशा निर्देशों का पालन कर पाना असंभव है। इसलिए मेला मैैदान पर सिर्फ ध्वजारोहण होगा। शासन ने 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। जबकि कलाकार आदि की संख्या ही 100 के करीब होती है। फिर ऐसे में जो लोग मेला देखने आएंगे उन्हें मना भी नहीं कर मिलेगा। शहरवासियों की सुरक्षा को देखते हुए मेले का मंचन मथुरा भवन में होगा और शहरवासियों के लिए फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

यादगार बनेगी 2020 की रामलीला
मथुरा भवन पर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अली अहमद कलाकारों के कपड़े सिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2020 की रामलीला सदैव याद रहेगी। जैसी रामलीला इस बार हो रही है वैसी आज से पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि चाचा मुन्ने मियां पिछले करीब 60-70 सालों से पात्रों के कपड़े सिलते आ रहे हैं। वह भी यही बताते हैं कि रामलीला सदैव मेला मैैदान पर हुई। मगर, इस बार कोरोना काल ने सभी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें