फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम केवट संवाद सुनकर भाव विभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
रामलीला में श्रीराम केवट संवाद का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम केवट संवाद का मंचन हुआ। अयोध्या से वन गमन को निकले भगवान श्रीराम जब सीता, लक्ष्मण के साथ गंगा पार करने के लिए केवट से नाव मांगते हैं, लेकिन केवट नाव लाने से इनकार कर देता है। केवट कहता है कि प्रभु के चरण रज से जब एक पत्थर इंसान बन सकता है तो हमारी नाव तो लकड़ी की है। यह भी कहीं स्त्री बन गई तो हमारी रोजी रोटी कैसे चलेगी। श्री राम के आग्रह करने पर केवट पैर धोने के बाद ही नाव में बैठाने को तैयार होता है। इसके बाद ही केवट भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गंगा पार लेकर जाता है। फेस बुक लाइव के माध्यम से लोग श्रीराम केवट संवाद सुनकर भाव विभोर हो गए। इस मौके पर कैलाश नाथ सेठ, विपुल सेठ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें