श्रीरामलीला शुभारंभ पर पूजन करते समिति पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर के श्रीरामलीला मेले का शनिवार को आगाज हुआ। शनिवार सुबह मथुरा भवन में श्रीरामचरित मानस का पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद शाम को ध्वजारोहण के लिए सवारी निकाली गई। कोरोना काल के चलते शासन की ओर से मेला को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए मेला आयोजन समिति ने इस बार रामलीला मेला मैदान में न कराकर मथुरा भवन में कराने का निर्णय लिया है। शनिवार शाम भगवान राम की सवारी निकाल कर मेला मैदान में ध्वजारोहण किया गया। सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के सर्वराकार एवं श्रीरामलीला कमेटी के विपुल सेठ ने बताया कि रामलीला मंचन का प्रसारण फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी होगा। संवाद