लखीमपुर खीरी। कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में से शनिवार को 382 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें चार पॉजिटिव सहित 378 लोग निगेटिव मिले। जबकि निजी लैब से मिली रिपोर्ट में पांच और 11 लोग एंटीजन टेस्ट में संक्रमित निकलें।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोला तहसील के गांव रोशननगर में एक, मूड़ा में एक, गोला नगर के मोहल्ला मुन्नू गंज में एक, भारतभूषण कॉलोनी में एक, मोहम्मदी रोड निवासी एक संक्रमित मिला। पलिया तहसील के गांव त्रिकोलिया में एक संक्रमित मिला। तहसील सदर में लखीमुपर के मोहल्ला सिविल लाइंस में एक, एसएसबी कैंप परिसर में दो, पुलिस लाइन में दो, बहादुर नगर में एक, शिव कॉलोनी में एक, गोविंद नगर सलेमपुर में एक और गांव खदई पुरवा में एक संक्रमित मिला। उधर, तहसील धौरहरा के नारी बेहड़ में एक संक्रमित मिला। उन्होंने बताया कि चार संक्रमितों को ट्रेसकिया जा रहा है। ब्यूरो
.....
जिले की स्थिति
कुल केस-6123
स्वस्थ हुए-5684
एक्टिव केस- 374
मौत- 65
.......
सैंपल विवरण
दैनिक-2266
क्रमिक-143831