फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मेले में हुआ पुष्पवाटिका का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला के तहत मंगलवार को पुष्पवाटिका का मंचन किया। इसमें भगवान श्रीराम और माता जानकी के मिलन का मंचन देखने के लिए सैकड़ों शहरवासी मेला मैदान में डटे रहे। राम चरित मानस की चौपाईयों से मेला मैदान भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शहरवासियों की आस्था से जुड़ा एवं ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव शुरू हो चुका है। इसके तीसरे दिन पुष्पवाटिका का मंचन सुभाष पार्क में हुआ। पुष्प वाटिका में भगवान राम और माता सीता के मिलन को देेखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सुभाष पार्क में इकठ्ठा हो गए। कलाकारों ने राजा दशरथ के यहां से गुरू विश्वामित्र द्वारा यज्ञ रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगना, राजा जनक के आमंत्रण पर जनकपुरी जाने तथा जनकपुरी में पुष्प वाटिका में सीता से मिलने और इस दौरान होने वाले वार्तालाप को खूब सराहा। मंचन के समय राम चरित मानस की चौपाईयों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें