फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राम वनगमन लीला का मंचन, दर्शकों ने देखा भावुक दृश्य

Sun, 28 Sep 2025 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेला मैदान में आयोजित रामलीला में संवाद करती केकेई और मंथरा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक रामलीला में शनिवार को राम वनगमन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारियों, मंथरा और कैकेयी के संवाद, राजा दशरथ और कैकेयी के बीच हुए मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। इसके बाद राम, लक्ष्मण और माता जानकी के वनगमन का दृश्य प्रस्तुत हुआ तो पूरा पंडाल भावुक हो उठा।
विज्ञापन


मेला मैदान में आयोजित इस मंचन को देखने नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंचन के बाद परंपरागत सवारी भी निकाली गई। सवारी में राम-लक्ष्मण समेत पूरा दरबार शामिल रहा। जब शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो लोगों ने जयकारों के साथ पात्रों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें