फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऊंटों की सवारी पर निकले राम, बरात बनी आकर्षण

Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रामलीला मेले में ऊंट की सवारी के साथ निकालती भव्य राम बारात। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में भगवान राम की बरात निकाली गई। ऊंटों की सवारी पर निकली बरात आकर्षण का केंद्र रही। बरात में मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

रामलीला प्रसंग के अनुसार, जनकपुर में राजा जनक के स्वयंवर में अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा था। राजा जनक ने प्रण लिया था कि जो धनुष तोड़ेगा, उसी के साथ माता जानकी का विवाह होगा। धनुष भंग होने के बाद अयोध्या से राम बरात जनकपुर पहुंची, जहां भगवान राम और माता जानकी का विवाह हुआ। इसी प्रसंग के तहत मेला कमेटी की ओर से तिकुनिया कस्बे में धूमधाम से राम बरात निकाली गई।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर नीटू गुप्ता, महामंत्री अजय गर्ग टीटू, कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, शिशिर गुप्ता, अनिल कुंबले, महासचिव अनुज गुप्ता और शिव कुमार गर्ग चेयरमैन सहित कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें