फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएम की पार्टी ने थारू जनजाति के रामनरेश राना को बनाया प्रत्याशी

Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में 28 हजार मतदाता हैं थारू जनजाति के
विज्ञापन

किसानों का साथ मिला तो बदल सकते हैं क्षेत्र के समीकरण
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी ने पलिया विधानसभा क्षेत्र में थारू जनजाति के रामनरेश राना को अपना प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया है। राकिमपा के इस दांव से इस सीट पर समीकरणों में बड़ा फेरबदल होना तय माना जा रहा है। 
राकिमपा अध्यक्ष किसान नेता वीएम का सिंह की किसानों के बीच खासी लोकप्रियता है। गन्ना भुगतान के साथ कई और समस्याओं को लेकर उन्होंने यहां हमेशा किसानों का साथ दिया है। 2012 में वह खुद यहां से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे, वह जीते तो नहीं लेकिन करीब 20 हजार वोट पाकर अपनी ताकत का एहसास जरूर करा दिया। इस चुनाव से पहले उन्होंने अपने संगठन को राजनीतिक दल राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी में तब्दील कर दिया। अब उन्होंने पलिया से थारू जनजाति के रामनरेश राना के रूप में प्रत्याशी भी उतार दिया। राना ने नामांकन भी करा दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा क्षेत्र में थारू जनजाति के करीब 28 हजार वोटर हैं। अगर वीएम सिंह के प्रत्याशी को किसानों का भी साथ मिला तो नतीजों पर इसका असर पड़ना अवश्यंभावी माना जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस कोटे की सीट पर सपा की अनीता यादव ने भी भरा पर्चा 
कांग्रेस और सपा में गठबंधन जरूर हुआ है लेकिन पलिया में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के कोटे में गई है। कांग्रेस ने यहां से सैफ अली नकवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जो अपना नामांकन भी करा चुके हैं, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की अनीता यादव ने भी पर्चा भर दिया है। गठबंधन होने से पहले समाजवादी पार्टी ने अनीता यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था जो चुनाव लड़ने की तैयारियों में भी जुटी हुई थीं। अब उनके पर्चा भर देने से सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें