फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी राखियों और लजीज मिठाइयों से सज गया बाजार

Fri, 28 Aug 2015 10:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन शनिवार को है, पूर्वसंध्या पर बाजार रंग-बिरंगी और खूबसूरत राखियों से पट गया है। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में सजी राखी की दुकानों पर महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में एक से एक स्टाइलिश राखियां सजी हैं तो लजीज मिठाइयों से सजी दुकानें लोगों को लुभा रही हैं। इस बार मिठाई की दुकानों पर विभिन्न प्रांतों की लोकप्रिय मिठाइयों को भी रखा गया है। इनमें राजस्थानी घेवर अपना अलग जलवा दिखा रहा है। घेवर शहर की चुनिंदा दुकानों पर ही बिक रहा है लेकिन बिक्री में इसने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां बनाने का काम एक सप्ताह से चल रहा है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले से ही शहर में तमाम मिठाई की दुकानें सज गई हैं। यहां तक कि गली मोहल्ले भी मिठाइयों की खुशबू से गमक रहे हैं। अलग-अलग रंगों की इन मिठाइयां लोगों को लुभा तो रहीं हैं लेकिन कई दिनों से बन रही इन मिठाइयों को लेकर लोगों में शुद्धता के प्रति आशंका हैं। बासी मिठाइयां कहीं सेहत न खराब कर दें, इसके लिए लोग डरते-डरते मिठाइयां खरीद रहे हैं।
मिठाइयों के विकल्प के तौर चाकलेट और सूखे मेवों को तरजीह
मिठाइयों में अशुद्धता और मिलावट की आशंका के चलते लोग विकल्प के तौर पर ब्रांडेड और डिब्बाबंद मिठाइयों के अलावा चाकलेट और सूखे मेवों को तरजीह दे रहे हैं। राखी बांधने के बाद बहनें जिन भाइयों की सलामती की प्रार्थना करती हैं उन भाइयों को बासी मिठाई खिलाकर उनकी सेहत खतरे में नहीं डालना चाहतीं। यही कारण है कि इस बार मिठाइयों के साथ-साथ चाकलेट और सूखे मेवों की खूब बिक्री हो रही है।   
विज्ञापन

बहनों को क्या दें प्यारा सा उपहार, तलाश रहे बाजार  
राखी बंधवाने के बाद भाइयों को उपहार देने की परंपरा के चलते बाजार में तरह-तरह के गिफ्ट आइटम भी बिक रहे हैं। इस रक्षाबंधन पर बैंकों के माध्यम  से चलाई जा रही प्रधानमंत्रीो जीवन सुरक्षा योजना भी काफी लोकप्रिय हो रही है। तमाम युवकों ने अपनी बहनों को यह उपहार देने जा रहे हैं। इनके अलावा उपहार के लिए खूबसूरत परिधान और सोने के जेवरातों, चांदी, सोने के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई है।   
भद्रा का साया, दोपहर 1.50 बजे से बंधेगी राखी
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर इस साल बहन को भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि रक्षाबंधन का शुभ समय एक बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। देवकली तीर्थ के ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ पंडित राजेश शास्त्री ने बताया कि एक बार फिर भद्रा का साया रक्षाबंधन के पर्व पर पड़ा है। चूंकि शास्त्रों में भद्राकाल के समय राखी बांधना निषेध बताया गया है, इसलिए शनिवार को सुबह से राखी बांधना अनुचित है। इसके चलते राखी बांधने के लिए शुभ समय दोपहर 1.50 बजे बाद होगा। उन्होंने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा पर इस बार श्रावण नक्षत्र भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें