फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: त्योहार को लेकर गुलजार रहीं राखी और मिठाई की दुकानें

विज्ञापन
दूसरे ​दिन भी मिठाईयों की दुुकान पर रही भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इस बार राखी का त्योहार का दो दिन मनाया गया है। हालांकि, मुख्य रूप से बृहस्पतिवार को ही बहनों ने भाइयों का टीका कर राखी बांधी। त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदाराें का आवाजाही जारी हो गई।
विज्ञापन

बहनों ने मिठाई और राखियां खरीदी और उसके बाद राखी बांधने के लिए भाईयों के घर के लिए रवाना हुई। राखी विक्रेताओं ने बताया कि पिछले कई दिन से खरीदारी हो रही थी, लेकिन बुधवार को कारोबार उम्मीद से ज्यादा रहा। इसके अपेक्षा बृहस्पतिवार को बाजार हल्का रहा। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि बुधवार देर रात तक मिठाई की बिक्री होती रही। बृहस्पतिवार को करीब पांच से सात करोड़ की मिठाई बिकने का अनुमान है।

तमाम बहनों को नहीं मिल सकी मनपसंद मिठाई
बृहस्पतिवार को मिठाई खरीदने पहुंची बहनों की मंशा पर पानी फिर गया। इसका कारण दुकानों पर बुधवार को अधिकतर मिठाई का बिक जाना रहा। दुकानों पर मिठाई न मिलने से बहने मायूस हो गई। अंतत: बहने सोहनपपड़ी और बेसन के लड्डू खरीदने के लिए मजबूर रहीं।

दूसरे दिन भी मिठाईयों की दुुकान पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें