लखीमपुर खीरी। इस्कॉन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आज से आगाज करेगी। इस दौरान बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराकर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को शास्त्रों और संस्कृति की जानकारी देना है।
संस्था के सुनील मुकुंदादास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर दो सितंबर को कविता एवं निबंध लेखन के साथ ड्राइंग और फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएं होगी। इसका उद्देश्य बच्यों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति एवं धरोहर का ज्ञान कराना है।
उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी सात सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, ड्रामा एवं क्विज प्रतियोगिताएं होगी। इनके विजेताओं को आठ सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।