फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रकेहटी संविलियन स्कूल परिसर बना तालाब

Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूल मैदान में उगी बड़ी बड़ी घास और जलभराव। संवाद
विज्ञापन
निघासन। रकेहटी स्थित संविलियन विद्यालय की बदहाली इन दिनों सुर्खियों में है। बरसात में स्कूल परिसर तालाब में बदल गया है। चारों ओर उगी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों ने विद्यालय को जंगल जैसा बना दिया है। छात्र-छात्राएं डर के साए में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

परिसर के अंदर चारों ओर उगीं झाड़ियां और फैली गंदगी के बीच सांप, कीड़े व अन्य जलीय जीवों का खतरा बना हुआ है। बच्चों की जान जोखिम में है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन गंभीर नहीं है। स्कूल के मुख्य भवन के आसपास कीचड़, सड़ा पानी और झाड़ियों से संक्रमण फैलने की संभावना है।
बच्चों को कीचड़ पार कर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जिससे कई बार फिसलने और चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई और सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा उनकी सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि जल निकासी और मैदान के उच्चीकरण के लिए नगर पंचायत निघासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें