फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रजनीश वर्मा अध्यक्ष एवं आलोक मिश्रा मंत्री चुने गए 

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर।
विज्ञापन
निर्वाचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजुआ में प्रभाकर-अगम एवं कुंभी में विजयपाल-सतीश हुए निविरोध 
विज्ञापन

 जिले में शुक्रवार को हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में बिजुआ एवं कुंभी में निर्विरोध निर्वाचन के साथ शेष दूसरे दस ब्लॉकों में नजदीकी मुकाबले के साथ अध्यक्ष एवं मंत्री चुने गए। पहली बार सभी ब्लॉकों में एक ही दिन पर चुनाव होने से शिक्षकों में पूरे जिले में गहमागहमी रही।  
विकास खंड सदर के अध्यक्ष पद पर रजनीश वर्मा अध्यक्ष और मंत्री आलोक मिश्रा विजयी हुए। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए कुल 613 वोट पड़े। रजनीश वर्मा को 357 वोट पाकर अध्यक्ष और आलोक मिश्रा को 375 वोट पाकर मंत्री पद लिए विजयी हुए। बेहजम ब्लॉक में कुल 402 मत पड़े। जिसमें आरिफ अंसारी 187 वोट पाकर अध्यक्ष और मुकेश अवस्थी 193 मंत्री पद के लिए विजयी हुए।
विज्ञापन

बिजुआ। लगातार दूसरी बार निवर्तमान पदाधिकारी प्रभाकर शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष एवं अगम त्रिपाठी निर्विरोध मंत्री चुनकर शिक्षकों ने इतिहास रच दिया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला शिक्षक नेता राममिलन मिश्रा, एसपी सिंह, उपकार मिश्रा, समेत दर्जनों शिक्षक मौजद रहे। 
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रांतीय पर्यवेक्षक देवेश कुमार बाजपेई निर्वाचन अधिकारी मुनीष कुमार मिश्र एवं नवेन्दु मिश्र के दिशा निर्देश में हुए चुनाव में विजयपाल वर्मा को अध्यक्ष और सतीश कुमार तिवारी को मंत्री निर्विरोध चुना गया है। इस मौके पर गिरीश तिवारी, संजीव वर्मा, सम्मी गुप्ता, राजीव वर्मा, सचिन मिश्र, प्रवीण शर्मा, यूनुस, शिल्पा, डिंपल, आदि मौजूद रहे।  
निघासन। प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में प्रतीक दीक्षित ने 286 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूप सिंह यादव को 29 मतों से हराकर अध्यक्ष बन गए। महांमत्री पद पर निर्मल चतुर्वेदी को 288 मत मिले। उन्होंने शिवपालन को 34 मतों से हराकर जीत हासिल की।  
पलियाकलां। पलिया के शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राकेश यादव ने 239 वोट मिले, प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी विक्रम को 105 वोट मिले। महामंत्री पद के लिए विजय कुमार मौर्या 226 ने अरुण मौर्या को 215 वोट मिले। पलिया से राकेश यादव अध्यक्ष एवं विजय मौर्या मंत्री चुने गए। 
विज्ञापन

धौरहरा । धौरहरा के प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में अध्यक्ष  रमेश चंद्र श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष चुने गए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश तिवारी को 40 वोटों के अंतर से पराजित किया। मंत्री पद के लिए सौरभ मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश राना को 42 वोटों के अंतर से हराया। रमियाबेहड़ में अध्यक्ष पर  शशिकांत वर्मा 385 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी राकेश प्रताप को 215 वोटों के अंतर से पराजित किया, उन्हें 170 कुल मत मिले। मंत्री पद पर हरीओम अवस्थी 242 मत विजयी हुए। जिले के ब्लॉक बांकेगंज, ईसानगर और मितौली में पिछले साल निर्वाचन हो चुका है, इसलिए यहां चुनाव नहीं हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें