फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा लोने सिंह के शौर्य शहादत को याद किया

Thu, 18 Jun 2015 06:00 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा लोने सिंह की गढ़ी पर जुटे जिले के सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लिया। गुरुवार को यहां विचार संगोष्ठी और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी राष्ट्रीय ऐतिहासिक धरोहर को जानने और उसे संरक्षित करने का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक बलबीर सिंह ने की। मुख्य अतिथि विधायक सुनील कुमार भार्गव थे। कार्यक्रम का निर्देशन और संचालन कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि विधायक सुनील कुमार लाला ने स्थानीय कमेटी बनाकर इस पुरातात्विक महत्व के स्थल को संरक्षित करने की बात कही। साथ ही देश की इस महत्वपूर्ण धरोहर को संजोने में अपना हर संभव योगदान देने का आश्वासन दिया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में बलबीर सिंह ने क्रांति के महानायक राजा लोने सिंह के बलिदान की गौरवशाली गाथा से जनमानस को परिचित कराया। साथ ही गढ़ी परिसर में पौधरोपण कराने और 50 ट्री गार्ड देने की बात कही। मितौली ब्लाक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष होमेश्वर पांडेय ने 21 ट्री  गार्ड देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के निदेशक कृष्ण कुमार मिश्र ने राजा लोने सिंह की आजादी के लिए लड़ाई के किस्सों से सभी को परिचित कराया और कहा कि देश की पुरातात्विक धरोहर को संजोना हम सभी का संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है।
इस मौके पर विधायक सुनील कुमार भार्गव, बलबीर सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, शिव सेवक पांडेय, नितिन पांडेय, मितौली युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता और सभी शिक्षकों ने सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर में नारियल बेलपत्र  आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। विधायक सुनील लाला, बलवीर सिंह और कृष्ण कुमार मिश्र ने गढ़ी स्थित मजार पर चादर चढ़ाई।
कार्यक्रम में अध्यापक ब्रजकिशोर शुक्ल, रमेश चंद्र मिश्र, राजेंद्र कटियार, संतोष भार्गव, प्रशांत पांडेय, राजेश पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें